हरिद्वार/उत्तरकाशी। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में 11 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसन्धान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एंटी सबोटॉज एंड डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता में उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।
पदक विजेताओं की सूची:
- अंगुल छाप प्रतियोगिता: निरीक्षक सुभाष चंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- लॉ एंड एक्ट प्रतियोगिता: उपनिरीक्षक रणवीर चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- प्रोफेशनल फोटोग्राफी प्रतियोगिता: कां0 विशाल 42 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह और पुरस्कार वितरण
13 दिसंबर 2025 को प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण/सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की विभिन्न जनपद/वाहिनियों से कुल 165 अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
पुलिस अधीक्षक का बधाई संदेश
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय ने प्रतियोगिता में विजेता उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्तरकाशी पुलिस की दक्षता और मेहनत का प्रतीक है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

Recent Comments