देहरादून। सूचना विभाग के मीडिया सेंटर विधानसभा में कार्यरत वरिष्ठ जनसंपर्क (PRD) कार्मिक श्री विनोद प्रसाद लखेड़ा का आज हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को घटी।
श्री लखेड़ा वर्ष 2010 से सूचना विभाग में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। वर्तमान में वे विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में तैनात थे, जहां वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी तथा अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी श्री लखेड़ा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्री लखेड़ा के जाने से विभाग में एक कर्मठ और अनुभवी साथी को खो दिया है।
श्री विनोद प्रसाद लखेड़ा के निधन की खबर से सूचना विभाग और मीडिया सेंटर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शाम को पारिवारिक उपस्थिति में किया जाएगा।

Recent Comments