दिल्ली में आग उगल रहा मौसम, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी

दिल्ली, 24अप्रैल 2025(एजेंसियां) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.5 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम 5:30 बजे आर्द्रता का स्तर 14 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को लू चलने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments