देहरादून,09फरवरी2025। 38वें राष्ट्रीय खेल के जिम्नास्टिक के दूसरे दिन महिला कला टीम फाइनल का आयोजन हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
पश्चिम बंगाल की टीम में बिदिशा गायन, जिनिया देबनाथ, प्रणति दास, प्रोति्ष्ठा समंता और ऋतु दास शामिल थीं, जिन्होंने कुल 126.85 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
महाराष्ट्र की टीम, जिसमें अनुष्का अजीत पाटिल, सलोनी मिलिंद दादरकर, सारा सचिन रावूल, शताक्षी राकेश टक्के और उर्वी तुषार वाघ शामिल थीं, ने 124.60 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
ओडिशा की टीम, जिसमें अदिति तोडी, जे एम रितिका दास, करिश्मा, प्रणति नायक और प्रीति रेड्डी शामिल थीं, 116.65 अंकों के साथ कांस्य पदक की विजेता बनी।
38वें राष्ट्रीय खेल में महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम फाइनल में पश्चिम बंगाल ने जीता स्वर्ण पदक
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments