अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे या नहीं?, चर्चाओं के बीच पार्टी ने दी सफाई

नई दिल्ली ,26 फरवरी(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। चर्चाएं ये भी हैं कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि पार्टी ने इस तरह की अटकलों को गलत बताया है।
आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने तस्वीर साफ कर दी है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। जहां तक अरविंद केजरीवाल का सवाल है, पहले मीडिया सूत्र कह रहे थे कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। अब मीडिया सूत्र कह रहे हैं कि वह राज्यसभा से चुनाव लड़ेंगे। ये दोनों सूत्र बिल्कुल गलत हैं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। मैं मानती हूं कि उनकी मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं हैं। दिल्ली से सत्ता गंवाने और खुद अपनी सीट भी हार जाने के बाद से ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। वहीं, एक आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के उपचुनाव लडऩे के चलते ये कयास तेज हो गए हैं कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। हालांकि, इस बीच आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के उच्च सदन जाने को लेकर बात साफ कर दी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments