नईदिल्ली,26 मार्च (आरएनएस)। अप्रैल की शुरुआत से पहले देश के कई राज्यों में पारा चढऩे लगा है, जिससे आने वाले दिनों में प्रचंड़ गर्मी पडऩे के संकेत मिल रहे हैं।
ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने हीटवेव के अलर्ट भी जारी किया है।
दूसरी तरफ आज (26 मार्च) जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पडऩी शुरू हो गई है। आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और झांसी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार चला गया है।
आने वाले 3-4 दिनों में इसमें 4-5 डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है। इस महीने के अंत तक ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और इसके बाद 27-29 मार्च तक 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
राजस्थान में धरती अभी से आग उगलने लगी है। ज्यादा असर पश्चिमी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और इनके आस-पास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
आईएमडी ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26-27 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभागों में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बादल छाने के आसार हैं।
दिल्ली में भी गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। मंगलवार (25 मार्च) इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।
यहां 26-28 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 से 30 मार्च तक बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
पारा चढऩे के साथ अब आसमान से बरसेगी आग, कई जगह हीटवेव का अलर्ट
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments