जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘फोटोग्राफी विद एआई’ पर कार्यशाला आयोजित

तकनीक के नए आयामों से रूबरू हुए छात्र

देहरादून,20फरवरी2025।जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में गुरूवार को स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा ‘फोटोग्राफी विद एआई’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये चित्रों को नए आयाम देने की तकनीकों से अवगत कराना था।

कार्यशाला में दिल्ली से आये पैनासॉनिक कैमरा विशेषज्ञों ने भाग लिया और छात्रों को फोटोग्राफी से संबंधित एआई तकनीकों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। पैनासॉनिक के नॉर्थ टेक्निकल हेड, विकास सिंह ने फोटोग्राफी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कौशलपूर्ण उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एआई के इस्तेमाल से फोटोग्राफी को एक नई दिशा मिल सकती है।

टेक्निकल एग्जीक्यूटिव भानु चौहान ने छात्रों को कैमरा और एआई के ‘टिप्स एंड ट्रिक्स’ से अवगत कराया, जिससे वे अपने चित्रों को और भी प्रभावशाली बना सकें। इसके अलावा, छात्रों ने भी फोटोग्राफी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया।

इस दौरान स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डीन, प्रोफेसर डॉ. वीना हाडा ने कहा कि तकनीकी दृष्टिकोण से एआई ने हर क्षेत्र को बदलकर रख दिया है। फोटोग्राफी में भी नए तकनीकी बदलाव आये हैं, जिसके मद्देनज़र यह कार्यशाला छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

इस कार्यशाला ने छात्रों को फोटोग्राफी के क्षेत्र में एआई तकनीकों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी और उनके कौशल को नए आयाम दिए। छात्रों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और अपने फोटोग्राफी कौशल को और भी निखारा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments