उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है: जानें आज का मौसम पूर्वानुमान

देहरादून, 15 मार्च 2025(आरएनएस ) उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है, और इसके चलते मौसम विभाग ने आज राज्य के कई क्षेत्रों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी हालिया जानकारी के अनुसार, राज्य के लगभग सभी जनपदों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मुख्य मौसम अधिकारी ने बताया कि कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। इसी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में चटख धूप के चलते उमस भरी गर्मी महसूस की गई। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज शनिवार को, देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राज्य की जनता से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियाँ करें और बाहर जाते समय सावधानी बरतें।

Stay Safe and Be Prepared!

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments