वाईहिल्स कंपनी ने 16 छात्रों का किया चयन

सुल्तानपुर 17 अप्रैल (आरएनएस )। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के छात्रों के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि वाईहिल्स (ल्ीपससे) ने संस्थान के 17 प्रतिभाशाली छात्रों को बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के पद पर चयनित किया है। यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत, दक्षता और कैरियर डेवलपमेंट सेल के अथक प्रयासों का सुफल है। अधिकतम पैकेज ?7.25 एलपीए है। सोनाली मधुपिया,  वंदिता सक्सेना,  अंकित दुबे, अवनीश कुमार यादव, रोशन कुमार, शिवांशी गुप्ता,  अभिनय सोनी, अंश गुप्ता, खुशबू, कुशाग्र अग्रवाल,  श्रेया चौहान, मंदवी साहू, श्रेया गुप्ता, दीपक कुमार,  सत्यम् कटियार और युवराज सिंह चयनित होनहार छात्र है।
  प्रोफेसर प्रभारी ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल डॉ. डी. एल. गुप्ता तथा संस्थान के निदेशक डॉ. आर. के. उपाध्याय ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस चयन प्रक्रिया का आयोजन केएनआईटी के कैरियर डेवलपमेंट सेल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। निदेशक ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहाकि यह चयन न केवल केएनआईटी की शिक्षा गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि हमारे छात्र कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। हमारा लक्ष्य छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष और व्यावसायिक दृष्टि से परिपक्व बनाना है। इस सफलता में कैरियर डेवलपमेंट सेल, केएनआईटी सुल्तानपुर की प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने छात्रों को इस अवसर तक पहुँचाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किए। हम वाईहिल्स कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी हमारे छात्रों को इसी तरह के सुनहरे अवसर प्राप्त होते रहेंगे। यह सफलता भावी छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments