
श्री लक्ष्मण इनक्लेव, मिंयावाला में 12वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन
देहरादून। श्री लक्ष्मण इनक्लेव, मिंयावाला, देहारादून में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लें. कर्नल बलबीर सिंह कबसूडी़ (से.नि.) और उनकी पत्नी श्रीमती सुलोचना कबसूडी़ ने सभी को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में सभी उपस्थित मातृशक्तियों, गणमान्य व्यक्तियों और बच्चों ने प्रफुल्लित तन और मन से हिस्सा लिया।
योग और प्राणायाम के महत्व को प्रकाशित करते हुई ले॰ कर्नल कबसूडी़ ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। साथ ही प्राणायाम श्र्वास और प्रश्वास को नियंत्रित करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए प्रतिदिन योग और प्राणायाम करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन और आत्मा का वास होता है।
इस संदेश ” करो योग, रहो निरोग” और “योग अपनायें, निरोगी जीवन और खुशहाल भविष्य पायें” के साथ उन्होंने एक फिर से सभी को योग की दिवस की बधाई और शुभकामनायें दीं।
उन्होंने’ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि संयोगवश यह उनकी शादी का दिन भी है।


Recent Comments