पौड़ी गढ़वाल,07फरवरी2025(आरएनएस) समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों से सुसज्जित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का वीरों की पावन भूमि पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) आगमन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत करते हुए उन्हें पौड़ी गढ़वाल की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य से अवगत कराया। इस मौके पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सहयोग और विकास के नए रास्तों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हमारे राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की पहचान को बढ़ावा देने में योगी आदित्यनाथ जी का समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।” उन्होंने इस यात्रा को दोनों राज्यों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड की विकास योजनाओं की सराहना की और प्रदेशवासियों को उनके सहयोग का आश्वासन दिया।
दोनों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने सामुदायिक एकता और विकास की दिशा में संवाद को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई।

Recent Comments