यूथ क्रिकेट लीग का आगाज़, 28 टीमों में खिताब की जंग

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित देहरादून क्रिकेट लीग-2025 का आगाज कल, 8 दिसंबर 2025 से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 8 जनवरी 2026 तक चलेगी। लीग में उत्तराखंड की 28 से अधिक प्रमुख क्रिकेट अकादमियां एवं कॉलेज क्लब भाग ले रहे हैं।

CAU के कन्वीनर  पीसी वर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि टूर्नामेंट को चार ग्रुपों—ग्रुप-1, ग्रुप-2, ग्रुप-3 एवं ग्रुप-4—में विभाजित किया गया है। सभी मैच टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले देहरादून के कुल सात मैदानों पर आयोजित होंगे, जिनमें शामिल हैं—एसजीआरआर मेडिकल क्रिकेट ग्राउंड, जी.डी. गोयनका स्कूल ग्राउंड, आयुष क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, राम राज क्रिकेट अकादमी ग्राउंड, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल ग्राउंड, दून स्ट्राइकर क्रिकेट अकादमी ग्राउंड

टूर्नामेंट में दून स्टार, स्पोर्टिंग क्लब, दून स्ट्राइकर क्रिकेट अकादमी, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, हिमालयन क्रिकेट अकादमी, लॉर्ड्स क्रिकेट अकादमी, श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट अकादमी, न्यू एरा क्रिकेट अकादमी, एथ्री स्पोर्ट्स क्लब, द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स अकादमी, श्री गुरु राम राय क्रिकेट अकादमी, अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी सहित कई प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा ले रही हैं। वर्मा ने कहा, “यह लीग उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराएगी। बीते वर्षों में प्रदेश में क्रिकेट का स्तर उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है और इस प्रतियोगिता से कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे। हम सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हैं तथा दर्शकों से अपील करते हैं कि वे बड़ी संख्या में मैदानों पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।”लीग का उद्घाटन मैच 8 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे जी.डी. गोयनका स्कूल क्रिकेट ग्राउंड, शिमला रोड पर खेला जाएगा। सभी मैचों की लाइव अपडेट एवं परिणाम क्रिक हीरोज की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध रहेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments