राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम हेतु एचएनबीजीयू की शोधार्थी रीता का चयन

श्रीनगर (गढ़वाल )5 जून lहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय की शोधार्थी रीता का चयन भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु किया गया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “Birsa Lives in New Bharat” सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
रीता, एचएनबीजीयू के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी हैं, जिन्होंने प्रोफेसर डी. एस. नेगी,सीनियर प्रोफेसर के निर्देशन में अपना पीएच.डी. शोधकार्य पूर्ण कर शोधप्रबंध जमा कर दिया है। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से लगभग 200 प्रतिभाशाली जनजातीय छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने भाग लिया, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, तकनीक और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएँ केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने का माध्यम हैं।
रीता के चयन पर विश्वविद्यालय परिवार, रसायन विज्ञान विभाग तथा उनके शोध निर्देशक प्रोफेसर डी. एस. नेगी, सीनियर प्रोफेसर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह जी ने भी शुभकामनाएं दी और कहा यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

श्रीनगर (गढ़वाल )। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय की शोधार्थी रीता का चयन भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु किया गया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “Birsa Lives in New Bharat” सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

रीता, एचएनबीजीयू के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी हैं, जिन्होंने प्रोफेसर डी. एस. नेगी,सीनियर प्रोफेसर के निर्देशन में अपना पीएच.डी. शोधकार्य पूर्ण कर शोधप्रबंध जमा कर दिया है। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से लगभग 200 प्रतिभाशाली जनजातीय छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने भाग लिया, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, तकनीक और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएँ केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने का माध्यम हैं।

रीता के चयन पर विश्वविद्यालय परिवार, रसायन विज्ञान विभाग तथा उनके शोध निर्देशक प्रोफेसर डी. एस. नेगी, सीनियर प्रोफेसर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह जी ने भी शुभकामनाएं दी और कहा यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments