150+ यूनिट खून और UPCL का यह बड़ा कदम! सीएम धामी के बर्थडे पर बना अनोखा रिकॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को “सेवा और युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाते हुए, यूपीसीएल द्वारा आज प्रदेशभर के विभिन्न कार्यालयों में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ यूपीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 5 केंद्रों को मिलाकर 150 से अधिक यूनिट रक्तदान दर्ज किया गया।

इस विशेष अभियान का आयोजन यूपीसीएल मुख्यालय (गबर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून), हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर और अन्य चिन्हित केंद्रों पर विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों व ब्लड बैंकों के समन्वय से किया गया था। शिविर की सफलता और मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हर्ष व्यक्त करते हुए यूपीसीएल के प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने सभी रक्तदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन-कल्याणकारी विजन से प्रेरित होकर यूपीसीएल परिवार बिजली आपूर्ति से जनसेवा करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और मानव जीवन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

इस पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मानव संसाधन विभाग की मुख्य भूमिका रही। अधिशासी निदेशक (मा०सं०) आर.जे. मलिक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के इस पावन अवसर पर पुनीत कार्य का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. सफल प्रबंधन और केंद्रों के समन्वय की देखरेख कर रहे उपमहाप्रबन्धक (मा०सं०) जितेन्द्र सिंह और कार्मिक अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि शिविरों में सुरक्षा और मेडिकल मानकों का पूरा ध्यान रखा गया था। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सहयोगी अस्पतालों, ब्लड बैंकों और यूपीसीएल के सभी नोडल अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रबनध निदेशक, यूपीसीएल पी.सी. ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा जनहित एवं सेवा की भावना को विशेष महत्व दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना को समर्पित एक सार्थक पहल है।

यूपीसीएल परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments