कोरोनेशन अस्पताल में हुड़दंग: मारपीट के वायरल वीडियो का एसएसपी ने लिया संज्ञान, डालनवाला पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार

देहरादून। कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून की सख्ती के बाद पुलिस ने हुड़दंगियों पर करारा प्रहार किया है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत कोरोनेशन हॉस्पिटल में कुछ अज्ञात युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

घटना के संबंध में शिकायतकर्ता हिमांशु चौहान पुत्र शीतन चौहान, निवासी वृन्दावन एन्क्लेव, बालावाला, गुलरघाटी, लेन नंबर-1, देहरादून ने कोतवाली डालनवाला पर तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि वे अपने छह अन्य दोस्तों के साथ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने आए थे, कि तभी वाहन संख्या UK07FG4494 से आए 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे पता पूछा। पता बालावाला बताने पर अचानक उन पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मुकदमा अभियोग संख्या-149/2026 पंजीकृत किया गया था। इसके बाद डालनवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के बारे में जानकारियां एकत्रित कीं और प्राप्त सूचना के आधार पर मारपीट की घटना में संलिप्त 10 युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार युवकों के नाम-पते:

1. वंश कोठियाल पुत्र मनोज कोठियाल, निवासी 113 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
2. कपिल वोहते उर्फ सन्नी पुत्र राजभहन बोहते, निवासी 112 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 36 वर्ष
3. अंकित वासोत उर्फ कुसु पुत्र किशोर वासोत, निवासी 78 III ब्लॉक, इन्द्राकालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 37 वर्ष
4. समीर ढिंगिया पुत्र राजन ढिंगिया, निवासी 109 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
5. मुकुल सोनकर पुत्र अजय सोनकर उर्फ घोंचू, निवासी 51 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
6. गुंजन कुमार पुत्र भूटान यादव, निवासी इन्द्रा कालोनी, शर्मा टेलर, नई चुक्खूवाला, जनपद देहरादून, हाल पता कारवाड़ी ग्रांट नियर बडोवाला, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष
7. शुभ सिरोय पुत्र चंचल सिरोय, निवासी 93/01 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
8. विवेक सैनी उर्फ विहान पुत्र पप्पू सैनी, निवासी मकान नंबर 60/60 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
9. हर्षित चौहान पुत्र दीपक चौहान, निवासी मकान नंबर 253 III ब्लॉक, इन्द्रा कालोनी, चुक्खूवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष
10. हिमांशु भट्ट पुत्र विनोद कुमार, निवासी 14/2 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 21 वर्ष

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments