लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान का देहरादून में भव्य स्वागत

देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान के उत्तराखंड के पहले दौरे पर देहरादून में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह, देहरादून में आज आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश एवं विभिन्न जनपदों से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर कुंवर आसिम खान को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने उनका अभिनंदन करते हुए उत्तराखंड की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

अपने संबोधन में कुंवर आसिम खान ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी चुनावों में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन का निरंतर विस्तार करेगी।

प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जनाधार को व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments