

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक बार फिर आम जनता का भरोसा जीता है। खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटाने की मुहिम के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने भारत सरकार के संचार सारथी (CEIR) पोर्टल की मदद से 17 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत या गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होते ही उसे तुरंत CEIR पोर्टल पर ट्रेसिंग के लिए लगाया जाता है।
इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस ने पूर्व में दर्ज शिकायतों के आधार पर CEIR पोर्टल के माध्यम से 17 गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद मोबाइलों को शनिवार को थाना सेलाकुई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके स्वामियों को वापस सौंपा गया।

अपना मोबाइल वापस पाकर स्वामियों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की त्वरित कार्यवाही और पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल खोने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे फोन को ब्लॉक कर ट्रेस करना आसान हो जाता है।

Recent Comments