देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी

देहरादून। जनपद में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा पहले 15 अगस्त 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। जनपद में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से 5,57,546 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है, जबकि 1,59,299 उपभोक्ता अभी भी बाकी हैं। इनमें 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें, ताकि घरेलू एलपीजी सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे। ई-केवाईसी कराने के तीन आसान तरीके उपलब्ध हैं। उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसके अलावा गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध मोबाइल ऐप और बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से भी ई-केवाईसी की जा सकती है। तीसरा विकल्प यह है कि संबंधित तेल विपणन कंपनी (इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस) का अधिकृत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 23 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की आपूर्ति बाधित हो जाएगी और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments