मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में जनसमस्याएं सुनीं, शेर नाला पर 993 लाख के पुल का किया लोकार्पण

हल्द्वानी (चोरगलिया)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर स्थित शेर नाला पर 993 लाख रुपये की लागत से बनाए गए 120 मीटर स्पान के डबल लेन आरसीसी कंक्रीट पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के बनने से मानसून सीजन में उफान पर आने वाले शेर नाले के कारण आवागमन में आने वाली बाधा दूर हो जाएगी। अब क्षेत्रीय जनता और पर्यटकों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments