देहरादून। ग्राफिक एरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 280 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया। राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान सिर्फ दूसरों की ही जीवनरक्षा नहीं करता बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। जिसे रक्त चाहिए उसे केवल रक्तदाता ही रक्त देकर उसकी जान बचा सकता है।राज्य के शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज अचानक शिविर के निरीक्षण के लिए ग्राफिक एरा पहुंचे। उन्होंने ग्राफिक एरा के सामाजिक सरोकार की सराहना की और बच्चों के एक दूसरे के सुख दुख बांटने की कोशिश को प्रेरणादायक बताया। शिविर में एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन डा. आनंद सिंह उनियाल ने 150वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।विभिन्न पाठ्यक्रमों के 600 छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिनमें से 280 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर में 100 छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया।रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस टीम ने किया। इस शिविर में एनएसएस कॉर्डिनेटर डा. ए. एस शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार डा. अनिल चौहान, डा. अंजार अहमद, निकेश जोशी ने भी रक्त दान किया।
ग्राफिक एरा में 280 ने किया रक्तदान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments