
0 अदालत के आदेश पर सात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हरदोई, 03 फरवरी (आरएनएस)। पिहानी थाना क्षेत्र मे एक युवती को बेहोश करने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर लगातार दस माह तक विभिन्न स्थानो पर ले जाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश मे आया है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध मे पिहानी कोतवाली अंतर्गत एक गांव की निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि गत 6 अप्रैल 2024 को वह मझिया गांव में दवा लेने गई थी। वहां उसे ग्राम लहना निवासी फरीद मिला। युवती ने फरीद से दवा खाने के लिए पानी मांगा, फरीद ने पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर उसे पिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत मे फरीद ने अपने साथियों की मदद से उसे नीर बहर स्थित ईंट भ_ा पर ले गया जहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया तथा बाद मे दिल्ली के नांगलोई में ले गया जहां लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन हरियाणा के रोहतक में भी रखा । रोहतक मे भी लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीडित युवती का कहना है कि तीन माह पूर्व फरीद उसे वापस नीर बहर में स्थित ईंट-भ_े पर लाया। ईंट भ_े से उसे घर ले जा रहा था। रास्ते में कुल्लही पुल पर उसे नहर में धक्का देकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह बच गयी और अपने पिता के घर चली गयी। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस से भी की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी तब उसने न्यायालय जाकर न्याय की गुहार लगाई।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने फरीद, फरक्के, उसकी पत्नी , नबी, छोटे, मुन्ना तथा शमीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Recent Comments