नेशनल गेम्स में एसबीपीएस के छात्रों ने जीते चार सिल्वर

देहरादून(आरएनएस)।  राष्ट्रीय खेलों की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के शटलरों का जलवा रहा। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने 4 सिल्वर मेडल जीते। बुधवार को स्कूल में ढोल नगाड़ों के साथ इन सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि स्कूल की खिलाड़ी आन्या बिष्ट और सूर्याक्ष रावत ने व्यक्तिगत और टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किये। इसके अलावा ध्रुव नेगी, अनुष्का जुयाल और अक्षिता मनराल ने टीम इंवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। स्कूल के 20 खिलाड़ी नेशनल गेम्स की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। स्कूल के बैडमिंटन कोच ओम सिमल्टी ने बताया कि बैडमिंटन में 11 वीं कक्षा की छात्रा आन्या बिष्ट ने टीम इंवेंट और व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। सूर्याक्ष रावत ने भी व्यक्तिगत और टीम इंवेंट में प्रदेश के लिए दो सिल्वर मेडल हासिल किये। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और मेडल विजेता खिलाड़ियों के परिजन भी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments