हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने नीति आयोग की बैठक में किया चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ता का उल्लेख

नई दिल्ली,07फरवरी2025(आरएनएस) स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की समीक्षा बैठक में कहा कि हरियाणा में चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपने लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के निकट प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कुमारी आरती सिंह राव ने बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा केंद्रों और अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि हरियाणा में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, जिसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने नीति आयोग की बैठक में इस दिशा में और भी अधिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि राज्य में चिकित्सा प्रणाली को और मजबूती प्रदान की जा सके।

समाप्त

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments