देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑटिज्म और सेरेब्रल पॉलसी पीड़ित बच्चों के लिए इलाज शुरू किया जाएगा। पीडिया विभाग को अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के लिए छठे तल पर जगह दी जाएगी इसके अलावा छठे तल पर एमआरडी को भी शिफ्ट किया जा रहा है। प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन और डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस बिष्ट ने ओपीडी बिल्डिंग में निरीक्षण किया और यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया पीडिया विभाग की ओर से पूर्व में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के लिए जाने मांगी गई थी ताकि यहां पर आने वाले इस तरह के बच्चों का इलाज किया जा सके डिप्टी एमएस ने बताया कि अर्ली इंटरवेंशन सेंटर जल्द शुरू किया जाएगा इसके लिए छठे तल पर जगह दिए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही है अभी तक कोरोना से अस्पताल में डीआईसी चलता है।

Recent Comments