हमारे 7 विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर मिला’,आप सांसद का बीजेपी पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली ,07 फरवरी(आरएनएस)। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट के 2 दिन पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा हैं कि विधानसभा चुनाव लडऩे वाले आप के सात विधायकों से भाजपा की तरफ से संपर्क किया गया और उन्हें 15 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है।
राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा है। उनसे भाजपा ने संपर्क किया है। वे पार्टी को तोडक़र चुनाव को जीतना चाहते हैं। इस पूरे मामले में हमने अपने विधायकों को जो चुनाव लड़ रहे हैं, सबको हमने बोल दिया है कि जितनी भी इस तरह की कॉल आए उसकी रिकॉर्डिंग करिए। इसकी शिकायत दी जाएगी। अगर आपसे कोई मुलाकात करके ऑफर करता है तो उसका हिडेन कैमरा लगाकर वीडियो बनाइए। उसकी सूचना मीडिया और फिर सबको दी जाएगी। हमने अपने विधायकों को सचेत और सावधान कर दिया है।
आप सांसद ने आगे कहा, दो बातें बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। पहली बात ये कि 8 फरवरी को काउंटिंग से पहले बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। वो बुरी तरह से हार रही है। दूसरी बात ये कि जो खरीद-फरोख्त का तरीका वो पूरे देश में अपनाते हैं वो अब दिल्ली में भी शुरू कर दिया है। इसको कई बार वो ऑपरेशन लोटस और पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं। उन्होंने कहा कि पैसा और जांच एजेंसी, जिस चीज से दबाव बन जाए उसका ये इस्तेमाल विधायकों को तोडऩे के लिए करते हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments