

राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक विषयों पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श, राज्यपाल ने CDS को नई जिम्मेदारी पर दी बधाई
नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से आज नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा तथा समसामयिक रणनीतिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
राज्यपाल ने जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को सीडीएस का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनरल राजा सुब्रमणि के कुशल नेतृत्व, समृद्ध सैन्य अनुभव और दूरदर्शी दृष्टिकोण में भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा एवं गौरव की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Recent Comments