विधायक किशोर उपाध्याय ने जोगेणा-श्रीकोट ढाई किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया

 – सड़क का कार्य गुणवत्ता से समय पर पूरा करें अधिकारी: किशोर
नई टिहरी(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री आंतरिक संपर्क योजना के तहत जाखणीधार ब्लॉक में जोगेणा-श्रीकोट ढाई किमी मोटर मार्ग का विधायक किशोर उपाध्याय ने शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधिकारियों को समय और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सोमवार को विधायक किशोर ने जोगेणा-श्रीकोट मोटर मार्ग नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 72.57 लाख की लागत से प्रथम चरण के कार्य के तहत लोनिवि इस मार्ग का निर्माण करेगा। सड़क बनने से दो गांव के 200 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि इस कार्यकाल में सड़क से वंचित राजस्व ग्राम व तोकों को सडक से जोड़ा जाए। कहा कि सीएम धामी ने उनके प्रस्ताव पर कई सड़कों की स्वीकृति दी है। कहा कि सरकार का फोकस है कि विकास की पहली इकाई सड़क, पानी और बिजली समस्या ग्राम स्तर पर हल हो जाए। उन्होंने बताया कि जिले के विकास के लिए सरकार ने टिहरी बांध रिंग रोड की भी स्वीकृति दे दी है। पहले चरण में कोटी-जाख-डोबरा का निर्माण कराया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में कोटी-टिपरी-पीपलडाली सहित प्रतापनगर क्षेत्र में टूरिज्म रोड बनाई जाएगी। जिससे टिहरी बांध प्रभावित जाखणीधार, प्रतापनगर, थौलधार और भिलंगना को लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को टिहरी झील के जरिए रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके बाद बाद विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, जिला महामंत्री उदय रावत, ग्राम प्रशासक भगवती रतूड़ी, नरेश बलोदी, कप्तान रतूड़ी, रमेश रतूड़ी, सोहन लाल, मोहन लाल, करण सिंह, गजेंद्र सेनवाल आदि मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments