घनानंद ‘घन्ना भाई’ जी के निधन पर पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून,11फरवरी2025(आरएनएस)प्रदेश के विख्यात हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ जी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

घनानंद जी के निधन से कला जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें उनके अद्भुत हास्य और मंच पर उनकी छवि के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments