मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु रविदास जी जयंती पर हरियाणा भवन में किया नमन

नई दिल्ली,12फरवरी2025(आरएनएस)मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी के एकता, मानवता और भाईचारे के संदेश को याद करते हुए कहा कि उनका दिया हुआ संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने समाज में सद्भाव और एकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और गुरु रविदास जी के योगदान को सराहा।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रयासरत रहें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments