नारायणगढ़,13फरवरी2025।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमति सुमन सैनी ने आज नारायणगढ़ में गुरू रविदास जी की जंयती पर गांव मिर्जापुर काठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरू रविदास जी को शत-शत नमन करते हुए सभी को उनकी जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्रीमति सुमन सैनी ने कहा कि आज गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर हम उनके जीवन और उनके संदेशों को याद करते हैं। गुरु रविदास जी एक महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक थे। उन्होंने मानवता की सेवा और प्रेम व भक्ति का संदेश दिया। उनके दोहे और कविताएं आज भी प्रसिद्ध हैं।

Recent Comments