महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भाजपा के सेवा कैंप जारी

कानपुर 12 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित विभिन्न जिलों में महाकुंभ के अवसर पर माघ पूर्णिमा स्नान के लिए संगम जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु लगातार दूसरे दिन भी सेवा कैंप लगाकर सहायता कार्य जारी रखा गया क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि भाजपा द्वारा स्थापित इन सेवा कैंपों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है यहां भोजन, पेयजल, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक दवाइयों की संपूर्ण व्यवस्था की गई है, ताकि विभिन्न प्रदेशों से आ रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े उन्होंने बताया कि सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर जिले में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्टी कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक 24 घंटे सेवा में तत्पर हैं इस सेवा अभियान का समन्वय भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाना है उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता रास्ते में पडऩे वाले प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र स्थापित कर रहे हैं, जहां सूचना एवं मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के इस सेवा अभियान को श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भारी सराहना मिल रही है भाजपा कार्यकर्ता सेवा को ही अपना कर्तव्य मानकर पूर्ण निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments