उत्तराखंड विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक 17 फरवरी को

देहरादून, 16 फरवरी 2025 (आरएनएस)उत्तराखंड विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आगामी 17 फरवरी 2025 (सोमवार) को अपराह्न 1:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक विधानसभा भवन, देहरादून में माननीय अध्यक्ष के सभा कक्ष संख्या-203 में होगी।

इस बैठक में निम्न सदस्य शामिल होंगे:

  1. श्री प्रेम चंद अग्रवाल – माननीय संसदीय कार्य मंत्री
  2. श्री प्रदीप आर्य – माननीय नेता प्रतिपक्ष
  3. श्री प्रताप सिंह – माननीय सदस्य
  4. श्री शैलेन्द्र – माननीय सदस्य
  5. श्री रघुनाथ दास – माननीय सदस्य
  6. श्री अजय शर्मा ‘कक्कू’ – माननीय सदस्य

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित सदस्यों को इस बैठक में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। यह सूचना विधानसभा के उप सचिव (लेखा) हेम चंद्र पैन्यूली द्वारा जारी की गई है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रूपरेखा और कार्यसूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में सरकार और विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिससे आगामी विधानसभा सत्र की कार्यवाही को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments