फंडिंग के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ‘भारत के पास है पैसा बहुत, हम 21 मिलियन डॉलर क्यों दें

वॉशिंगटन ,19 फरवरी। एलन मस्क के नेतृत्व वाला सरकारी दक्षता विभाग लगातार यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट यानी यूएसएड से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर रही है। कुछ दिनों पहले ष्ठह्रत्रश्व ने जानकारी दी थी कि स््रढ्ढष्ठ द्वारा भारत समेत दुनियाभर के कई देशों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोक दी है।
जानकारी सामने आई है कि भारत के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की खातिर अमेरिका फंडिंग कर रहा था। अब सवाल यह उठ रहा है कि अमेरिका यह धन किसे देता था? रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 21 मिलियन डॉलर (1 अरब 82 करोड़ रुपए) भारत को देता था। फंडिंग को लेकर जब राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे?
ट्रंप ने कहा उनके (भारत) पास बहुत ज्यादा पैसा है। ऐसे में हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? ये बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है। हम मुश्किल से वहां पहुंच सकते हैं, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं। ट्रंप ने कहा कि वो भारत और प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं, जो कुछ दिन पहले ही अमेरिका से गए हैं।
ष्ठह्रत्रश्व ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए 21 मिलियन डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। ष्ठह्रत्रश्व अमेरिकी सरकार के खर्चे में कटौती कर रहा है। ष्ठह्रत्रश्व द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका भारत को 21 मिलियन डॉलर इसलिए देता था ताकि देश के चुनावों में मतदाता की भागीदारी बढ़े।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments