नई दिल्ली ,21 फरवरी(आरएनएस)। प्रयागराज में चल रहे माहकुंभ में देश विदेश से श्रद्धालु स्नान करने के लिए आ रहे हैं। करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं और जो घर बैठे लोग डुबकी नहीं लगा पा रहे वो पुण्य कामना कर रहे हैं। वहीं, भारी भीड़ के कारण संगम घाट तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जिससे कई लोग स्नान करने के लिए कतराने लगे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर महाकुंभ से जुड़ी कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो मुश्किलों का हल बता रहे हैं।
महाकुंभ में 1100 रुपए में हो रहा डिजिटल स्नान
बता दें कि डिजिटल स्नान का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स महज 1100 रुपए में लोगों को महाकुंभ का संगम स्नान कराने की सुविधा दे रहा है। जो तरीका काफी अनोखा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में गर्विता शर्मा नाम की यूजर ने इस स्टार्टअप के बारे में बताया है। वीडियो में गर्विता कहती हैं कि कई लोग भीड़ के डर से संगम स्नान नहीं कर पा रहे हैं, खासकर बुजुर्ग और कमजोर लोग। इसी समस्या को हल करने के लिए एक व्यक्ति ने अनूठा समाधान खोज निकाला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
फोटो का डिजिटल प्रिंट निकालकर गंगा में स्नान करा रहे
वीडियो में गर्विता ने दीपक गौर नाम के उस व्यक्ति से भी मिलवाया, जो यह अनोखी सेवा दे रहे हैं। दीपक ने बताया कि वह महाकुंभ में संगम पर लोगों की डिजिटल फोटो का फिजिकल प्रिंट निकालकर उसे गंगा जल में स्नान कराते हैं। उनका यह स्टार्टअप ‘प्रयाग संगम एंटरप्राइजेज’ के नाम से संचालित किया जा रहा है, और इसकी फीस मात्र 1100 रुपये रखी गई है।
महाकुंभ में करवाया जा रहा डिजिटल स्नान, फोटो को नहला कर 1100 रुपए में लगवाते है डुबकी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments