आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले चेन्नई ने लिया बड़ा फैसला, इसे सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

चेन्नई ,25 फरवरी। मार्च में शुरू होने वाले आईपीएल 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (ष्टस््य) ने बड़ा फैसला लिया है। ष्टस््य ने श्रीधरन श्रीराम को सहायक गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। ष्टस््य में पहले सहायक गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी ड्वेन ब्रावो (ष्ठ2ड्ड4ठ्ठद्ग क्चह्म्ड्ड1श) संभाल रहे थे। लेकिन अब वह कोलकाता नाइट राइटर्स के मेंटर बन गए हैं। बता दें कि टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीती है। वहीं, श्रीधरन श्रीराम साल 2016 से 2022 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच थे। उन्होंने आरसीबी की टीम के साथ बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया। फिर अगस्त 2022 में उन्हें एशिया कप और टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश का टी20 सलाहकार भी नियुक्त किया गया था। वह बांग्लादेश की टीम के लिए टेक्निकल कंसलटेंट की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
ष्टस््य में कई स्पीनर्स शामिल
अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वह हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, बैटिंग कोच माइक हसी के साथ काम करने के लिए उत्सुक होंगे। सीएसके की टीम में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और नूर अहमद जैसे स्पिनर्स शामिल हैं। रुतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया है।
पहले मुकाबला 23 मार्च को
बता दें कि ढ्ढक्करु 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। पिछले सीजन गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आईपीएल 2025 के लिए ष्टस््य की टीम में राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, दीपक हुड्डा और मुकेश चौधरी जैसे प्लेयर्स शामिल हैं।
सीएसके की टीम के प्लेयर्स :-
रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments