नई दिल्ली ,25 फरवरी(आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आबकारी नीति 2024 पर कैग रिपोर्ट पेश की। एलजी के अभिभाषण के बाद सदन में शराब नीति पर कैग रिपोर्ट पेश हुई। दिल्ली सरकार की ओर से कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की गई । रिपोर्ट में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
नई दिल्ली में राजनीतिक उठा-पटक लगातार जारी है। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को सदन के दूसरे दिन दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया और बाबासाहेब अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो को कई दफ्तरों से हटाए जाने का विरोध किया।
इसके बाद आतिशी समेत करीब 14 विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है और सभी निलंबित विधायक दिल्ली विधानसभा के बाहर आकर धरने पर बैठ गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक हाथों में बाबासाहेब की फोटो लेकर बैठे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा सत्र : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति 2024 पर कैग रिपोर्ट पेश की
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments