श्रमजीवी पत्रकार संघ के दिनेश जोशी बने जिलाध्यक्ष

चमोली(आरएनएस)।  रविवार को कर्णप्रयाग में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में दिनेश जोशी को जिलाध्यक्ष एवं महिपाल गुसाईं को महामंत्री चुना गया। इस दौरान समाज सेवक रामकृष्ण भट्ट को इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से विशेष सहयोग के लिये सम्मानित किया गया। बैठक में हिमालय एवं आपदा विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने प्राकृतिक आपदाओं से बचने के उपायों पर चर्चा की। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी की देखरेख में चुनाव अधिकारी देवेंद्र रावत ने चुनावों की घोषणा कर शेखर रावत एवं गिरीश चंदोला को उपाध्यक्ष, जयवीर मनराल एवं प्रकाश डिमरी को सचिव, केएस असवाल को कोषाध्यक्ष एवं कांति भट्ट व दिग्पाल गुसाईं को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चुना गया। बैठक मे कुंदन परिहार, जयवीर भंडारी, हरेंद्र बिष्ट, एलपी लखेड़ा, देवेंद्र गुसाई, दीपक शाह, तेजवीर कंडेरी, मोहन गिरी, सुरेंद्र रावत, संदीप कुमार, ईश्वर राणा, सतीश गेरोला, दिनेश थपलियाल, अरुण मिश्रा, सुरेश डडरियाल, लक्ष्मी कुमेड़ी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments