देहरादून,04मार्च2025(आरएनएस) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है और पुलिस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Recent Comments