देहरादून,14 मार्च 2025(आरएनएस ) उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशवासियों को पर्वतीय होली के शुभ अवसर पर एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य में 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पर्वतीय होली के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों में लागू रहेगा, जिससे आमजन अपनी परंपरागत पर्वतीय होली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकें। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने एवं प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पर्वतीय होली उत्तराखंड की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा है, जो लोकगीतों, नृत्य और सामूहिक उल्लास के लिए प्रसिद्ध है।
प्रदेश सरकार के इस फैसले से पर्वतीय अंचल के लोगों में खासा उत्साह है। यह निर्णय सरकार की संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति संवेदनशीलता और जनभावनाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इससे न केवल उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बल मिलेगा, बल्कि प्रदेशवासियों को अपने पारंपरिक त्योहार को धूमधाम से मनाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
यह रहा आदेश


Recent Comments