कोतवाली नगर देहरादून में तैनात कांस्टेबल दयाराम यादव का आकस्मिक निधन

देहरादून, 14 मार्च 2025 :  कोतवाली नगर देहरादून (रिपोर्टिंग पुलिस चौकी लख्खीबाग) में नियुक्त कांस्टेबल नाoपुo दयाराम यादव का आज हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। पुलिस विभाग ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत कांस्टेबल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

दयाराम यादव, उम्र 50 वर्ष, मूल रूप से ग्राम पलिया, थाना बिरनो, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। वे वर्ष 1995 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे और अपनी सेवा निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते थे।

मेरोउत्तराखंड परिवार की ओर से शोक संदेश

मेरोउत्तराखंड परिवार दिवंगत कांस्टेबल दयाराम यादव जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments