नई दिल्ली,18मार्च 2025(आरएनएस) भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने आज दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बाबा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी और उन्हें उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा के लिए आने का न्यौता भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी निवास करते हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ० गीता खन्ना भी उपस्थित रहीं।

Recent Comments