साउंडस्टार्सयूके ने म्यूजिक वीडियो “कमाल करदे हो” की शूटिंग शुरू की, उत्तराखंड को फिल्मिंग हब बनाने का लक्ष्य

देहरादून,19मार्च 2025(आरएनएस) उत्तराखंड के प्रोडक्शन हाउस साउंडस्टार्सयूके (SoundStarsUK) ने अपने नए म्यूजिक वीडियो “कमाल करदे हो” की शूटिंग शुरू कर दी है। इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल (UFDC) के CEO श्री बंसीधर तिवारी, सूचना महानिदेशक (DG DIPR) और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष ने उद्घाटन किया और साउंडस्टार्सयूके के प्रयासों की सराहना की।

100 गानों की शूटिंग का लक्ष्य

उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए साउंडस्टार्सयूके ने राज्य में 100 गानों की शूटिंग करने की योजना बनाई है। इससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

वीडियो की स्टारकास्ट और क्रू

मुख्य कलाकार: लव और आयुषी

निर्देशक: साहिलजीत सिंह

सहायक निर्देशक: पूजा मल्या

डीओपी: करण

डीओपी असिस्टेंट: पैरी

मेकअप और हेयर: हर्षिता

प्रोड्यूसर: अमित सहगल, स्मृति सहगल

सह-प्रोड्यूसर: आकाश शर्मा

क्रिएटिव डायरेक्टर: अनन्या सहगल, योगी मलिक, आदिल राव, सीमा कपूर, मोहित कपूर

टीम के अन्य सदस्य: सूरज रावत, आयुष नेगी, अंजलि रावत, लीना कुमारी, कबीर कुमार

खूबसूरत लोकेशनों पर शूटिंग

इस गाने की शूटिंग रिवर स्टोन कॉटेज्स और होटल राजपुर हाइट्स जैसी मनमोहक लोकेशनों पर की जा रही है।

अधिकारियों ने की सराहना

इस अवसर पर UFDC के CEO श्री बंसीधर तिवारी ने कहा,
“साउंडस्टार्सयूके उत्तराखंड के क्रिएटिव लैंडस्केप में शानदार योगदान दे रहा है। यह पहल न केवल राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाएगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों और टेक्नीशियंस को भी बड़ा मंच प्रदान करेगी।”

उत्तराखंड को म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में कदम

साउंडस्टार्सयूके की यह पहल उत्तराखंड को एक प्रमुख म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

साउंडस्टार्सयूके के बारे में

साउंडस्टार्सयूके एक अग्रणी प्रोडक्शन हाउस है, जिसे हाल ही में यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन से सम्मानित किया गया है। यह उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और भारत की खूबसूरत फिल्म लोकेशनों को प्रमोट करने के लिए समर्पित है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments