आगरा/देहरादून,19मार्च 2025। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फतेहपुर सीकरी सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के आवास पर आयोजित बृजवासी होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर माननीय सांसद ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने बृज की परंपरा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को संजोए रखने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन का आनंद लिया और उत्सव की उमंग में सराबोर हो गए।

Recent Comments