मेरठ। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इसे छिपाने के लिए बड़ी प्लानिंग की। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया, ताकि दुर्गंध न आए और मौका देखकर इसे ठिकाने लगा दें। हत्या के बाद सौरभ का फोन लेकर मुस्कान और साहिल कसौल समेत हिमाचल में कई जगह घूमने चले गए। सौरभ के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर हिलस्टेशन के फोटो अपलोड किए ताकि ये दिखाया जा सके कि सौरभ घूमने गया है। पुलिस ने मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद सौरभ का फोन बरामद कर लिया है।
मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की और इसके बाद दोनों ने सौरभ का फोन लिया और इसका पासवर्ड अनलॉक कर लिया। मुस्कान ने पांच मार्च को मोहल्ले और परिजनों को बताना शुरू कर दिया कि वह सौरभ के साथ घूमने हिमाचल जा रही है। बेटी पीहू को मायके में मां के पास छोड़ दिया। मुस्कान प्रेमी के साथ कसौल और हिमाचल घूमने चली गई। यहां मुस्कान ने सौरभ के मोबाइल से हिल स्टेशन और अपने कुछ फोटो लिए और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। हालांकि किसी भी फोटो में सौरभ नहीं था। ऐसा इसलिए किया ताकि भ्रम फैलाया जा सके कि सौरभ जीवित है। कई दिन घूमने के बाद मुस्कान और साहिल दो दिन पहले वापस लौट आए थे।
मुस्कान इंदिरानगर वाले मकान पर ताला लगाकर मायके चली आई। यहां मुस्कान के परिजनों ने सौरभ के बारे में पूछा तो पहले तो मुस्कान बहाने बनाती रही, लेकिन फिर टूट गई और उसने अपनी मां को मंगलवार दोपहर कत्ल की बात बता दी। इसके बाद मुस्कान की मां ने परिवार को सूचना दी और मुस्कान को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गई।
लव स्टोरी का ऐसा खौफनाक अंत, हर कोई हैरान
सौरभ को खबर तक नहीं थी कि जिस मुस्कान को वो दिलोजान से प्यार करता है, वो उसके कत्ल की प्लानिंग कर बैठी है। मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ रह रही थी, जिसकी भनक सौरभ को लग गई थी और उसने विरोध भी किया था। करीब दो साल पहले इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और बात तलाक तक पहुंच गई, लेकिन बाद में दोनों परिवारों ने समझौता करा दिया।
अब सौरभ को लगा कि सब ठीक हो गया है, लेकिन मुस्कान और साहिल ने सौरभ को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची थी। पहले से घर में एक ड्रम और सीमेंट लाकर रखा था। इस बार सौरभ लंदन से वापस घर आया तो मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ का कत्ल कर दिया और लाश के टुकड़े कर ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डाल दिया।
सौरभ रस्तोगी का परिचय सोशल मीडिया पर 10 साल पहले मास्टर कॉलोनी निवासी मुस्कान से हुआ था। दोनों में प्यार हुआ और 2016 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। कुछ समय तो दोनों परिवार के साथ रहे, लेकिन फिर आए दिन विवाद होने लगे। सौरभ ने ब्रह्मपुरी में एक मकान किराये पर ले लिया, जहां पत्नी और बेटी पीहू रहने लगे थे। सौरभ काम के सिलसिले में ज्यादातर विदेश में रहता था और यहां मुस्कान ने शास्त्री की कोठी अपार मेडिकल स्टोर वाली गली निवासी साहिल शुक्ला से प्रेम प्रसंग बढ़ा लिया।
करीब दो साल पहले सौरभ को इसकी भनक लगी और उसने विरोध कर दिया। बात तलाक तक पहुंच गई और सौरभ ने मुस्कान को छोड़ने का फैसला कर लिया। दोनों पक्ष की बैठक हुई और समझौता करा दिया। मुस्कान ने इसके बाद भी प्रेमी साहिल को नहीं छोड़ा। अब फिर सौरभ को पत्नी के साहिल से संबंधों की जानकारी मिली। ऐसे में दोबारा विवाद शुरू हो गया। दूसरी ओर, मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली। दोनों ने सौरभ के वापस आने के साथ इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी और घर पर ड्रम लाकर रख दिया। सीमेंट भी लाकर रखा गया। दोनों ने योजना बनाई थी कि इस ड्रम को किसी तरह से उठाकर नहर या जंगल में फेंक देंगे।
चार मार्च को किया सौरभ का कत्ल
सौरभ की हत्या चार मार्च की रात की गई। साहिल ने एक दवा मुस्कान को दी थी, जिसे खाने में सौरभ को दिया गया। सौरभ दवा के चलते बेहोश हो गया। रात में मुस्कान ने कॉल कर साहिल को घर बुलाया और चाकू से सौरभ के सीने पर कई वार किए। सौरभ को बचने तक का मौका नहीं मिला। लाश ड्रम में नहीं आ सकती थी, इसलिए लाश को बाथरूम में ले जाकर उसके टुकड़े किए। शरीर के टुकड़ों को ड्रम में डालकर सीमेंट डस्ट का घोल बनाकर डाल दिया।
सौरभ हत्याकांड : सौरभ के फोन से फेसबुक पर डाले कसौल और शिमला के फोटो
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments