मेरठ । मेरठ में पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने की घटना इस समय हर तरफ चर्चा का विषय है। इस बीच एक और पत्नी का पति के मर्डर की साजिश का खुलासा हुआ है। यह खुलासा खुद पति ने ही किया है। पत्नी को पति पसंद नहीं था तो उसने उसे रास्ते से ही हटाने की साजिश रच डाली। पति को मारने के लिए सेवईं में जहर मिलाकर खिला दिया। पति की हालत खराब हुई तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पति की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। अस्पताल से निकलते ही पति एसएसपी के पास पहुंचा और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ दौराला को जांच का आदेश दिया गया है।
खड़ौली निवासी कासिम का निकाह 24 अक्टूबर 2019 को जानी के गांव घूमी निवासी महिला से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। जहां महिला ने कह दिया कि उसे पति पसंद नहीं है। इसके बाद महिला मायके में रहने लगी। समझौते के लिए कई बार पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कासिम कोर्ट चला गया।
19 फरवरी 2025 को कोर्ट के आदेश पर समझौता हुआ और महिला को ससुराल भेजा गया। कासिम का आरोप है कि 13 मार्च को पत्नी ने सेवई में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कासिम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। एसएसपी को तहरीर दी गई और बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती, इसलिए सारा विवाद है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सीओ दौराला को जांच सौंपी है। गौरतलब है कि मेरठ में ही एक पत्नी ने लंदन से लौटे पति को प्रेमी की मदद से हत्या करने के बाद शव को भी टुकड़ों में काट दिया है। यही नहीं, पति के शव को प्लास्टिक के ड्रम में डालने के बाद सीमेंट का घोल भी डाल दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ घूमने के लिए शिमला चली गई। पुलिस ने मंगलवार को ही पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर पति के शव के टुकड़े ड्रम से बरामद किए हैं।
सौरभ हत्याकांड : पति पसंद नहीं था तो सेवई में जहर मिलाकर खिला दिया, फिर पलट गया पूरा मामला, सीओ को जांच
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments