देहरादून में घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर शिकंजा: जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीम ने चलाया छापेमारी अभियान

देहरादून,दिनांक: 25 मार्च 2025(आरएनएस ) जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग के संबंध में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूर्ति निरीक्षक श्री विजय कैतूरा, श्री शशांक चौधरी, श्री रजत नेगी, एवं श्री विजय नैथानी शामिल थे।

स्थान 1: 14 कांवली रोड
व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित कर रहीं श्रीमती लक्ष्मी काजल जयसवाल पत्नी श्री विपिन जयसवाल के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान कुल 9 घरेलू गैस सिलिंडर ज़ब्त किए गए। इनमें 4 बड़े घरेलू सिलिंडर, 5 किलोग्राम का 1 सिलिंडर, 3 किलोग्राम के 3 सिलिंडर, और 2 किलोग्राम का 1 सिलिंडर शामिल थे। ज़ब्त किए गए सिलिंडर दून गैस सर्विस, चकराता रोड को सुपुर्द कर दिए गए।

स्थान 2: शास्त्री नगर खाला
सायं 5:10 बजे की गई छापेमारी के दौरान, श्री जयपाल सिंह (पुत्र श्री मिट्ठ लाल) को घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रीफ़िलिंग करते हुए पकड़ा गया। मौके से जब्त सामग्री में शामिल हैं:

  • 1 रीफ़िलिंग किट
  • 1 तराज़ू
  • 4 घरेलू गैस सिलिंडर
  • 3 छोटे गैस सिलिंडर

उक्त मामले में थाना वसंत विहार में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई है। अवैध गैस सिलिंडर रीफ़िलिंग एवं उपयोग के विरुद्ध जिला प्रशासन का यह अभियान सतत जारी रहेगा।

—जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments