नई दिल्ली ,25 मार्च। दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अपने को-सीईओ हान जोंग-ही के आकस्मिक निधन की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि 63 वर्षीय हान जोंग-ही का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस डिवीजन का नेतृत्व कर रहे थे।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हान जोंग-ही छुट्टी पर थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कंपनी ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।
हान जोंग-ही ने लगभग 40 साल पहले सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में अपना करियर शुरू किया था और उन्होंने कंपनी के टेलीविजन व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी विशेषज्ञता के चलते उन्हें 2022 में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का वाइस प्रेसीडेंट और को-सीईओ नियुक्त किया गया था। वह कंपनी के बोर्ड के सदस्य भी थे।
उनका निधन ऐसे समय में हुआ है जब सैमसंग हाल के कुछ तिमाहियों में कमजोर मुनाफे और शेयर की गिरती कीमतों से जूझ रही है। कंपनी एडवांस्ड मेमोरी चिप्स और कॉन्ट्रैक्ट चिप मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ रही है, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) परियोजनाओं के कारण इन क्षेत्रों में मांग में तेजी आई है। इसके अलावा, स्मार्टफोन बाजार में भी एप्पल ने सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है। सेमीकंडक्टर सेगमेंट में सैमसंग, एसके हाइनिक्स से पीछे है, जो एनवीडिया जैसी कंपनियों को एआई ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (त्रक्क) के लिए एचबीएम चिप्स की आपूर्ति करता है।
पिछले हफ्ते हुई शेयरधारकों की बैठक में हान जोंग-ही ने कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन पर खेद व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था, हमारे शेयरों के प्रदर्शन पर मैं क्षमा चाहता हूं। पिछले साल, हम एआई सेमीकंडक्टर बाजार में तेजी से हो रहे बदलावों पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दे पाए। हान इसी हफ्ते सैमसंग के नए होम एप्लायंसेज के लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाले थे।
हान जोंग-ही का निधन सैमसंग के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर ऐसे समय में जब कंपनी को स्मार्टफोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार में चीनी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। हाल के समय में सैमसंग ने स्मार्टफोन बाजार में अपना शीर्ष स्थान एप्पल को खो दिया है। इस दुखद खबर के बावजूद, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में सुबह के कारोबार में कोई खास हलचल नहीं देखी गई। कंपनी के दूसरे को-सीईओ जुन यंग-ह्यून चिप व्यवसाय का प्रबंधन करते हैं, जो दक्षिण कोरिया की इस सबसे बड़ी कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को बड़ा झटका, को-सीईओ हान जोंग-ही का दिल का दौरा पडऩे से निधन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments