दिल्ली, 28मार्च 2025(एजेंसिया )सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे अब डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है। यह संशोधन जनवरी 2025 से लागू होगा और कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी के लिए एरियर भी मिलेगा।
यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग के तहत की गई है, जबकि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होने की संभावना है। पिछले साल जुलाई में डीए में 3% की बढ़ोतरी हुई थी, और इस बार यह 2% बढ़ा है।
पेंशनभोगियों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी महंगाई राहत (डीआर) में भी 2% की वृद्धि की गई है। इस कदम से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 19,000 रुपये है, तो उसे अब 10,450 रुपये डीए के रूप में मिलेंगे, जो पहले 10,070 रुपये था। इस तरह हर महीने 380 रुपये का इजाफा होगा।
सरकार का यह फैसला महंगाई के बढ़ते दबाव को कम करने में मदद करेगा और कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगा।

Recent Comments