नौ दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ तीसरा दिन
दोहरीघाट, मऊ 1 अप्रैल (आरएनएस )। अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम पर मातेश्वरी परिवार द्वारा अयोजित नौ दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु जन को उपदेश देते हुए परिवार के संस्थापक सद्गुरु महराज ने कहा कि जीवन में हमेशा प्रसन्नचित रहना चाहिए और गरीब असहाय लोगों की हमेशा मदद करते रहना चाहिए कभी भी असहाय लोगों को कष्ट नहीं देना चाहिए। जब असहाय लोगों का बददुआ लगती हैं तो उस बददुआ से बचाने वाला कोई नहीं होता हैं। सर्व प्रथम अपने ही परिवार में माता, पिता, पत्नी, बच्चों, भाई, बहन को भी कभी कष्ट नहीं देना चाहिए। जीवन में हमेशा मन से बचन से कर्म से कष्ट नहीं देना चाहिए। ऐसा करने वाला व्याक्ति का स्वभाव शुद्ध होता है तथा वह परम सत्ता के लिए प्रिय होता हैं तथा उस पर उस परम सत्ता की कृपा स्वत: बरसती हैं। मनुष्य को हमेशा प्रसन्नचित एवं सात्विक भोजन करना चाहिए कभी भी मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए शुद्ध भोजन करने वाले व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता हैं। सदगुर जी महराज ने आगे बताया कि जब हम बेजुबान जीव की हत्या करते हैं तो उस जीवात्मा को घोर कष्ट होता हैं जिसका परिणाम स्वरूप कष्ट भोगना पड़ता है।
गरीब असहाय लोगों की हमेशा मदद करते रहना चाहिए- सद्गुरु महराज
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments