
लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के तहत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयोजन में विभूति खंड, गोमतीनगर स्थित उत्तराखंड भवन में सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। 30 मार्च से शुरू हुआ यह मेला 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।मेले में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से महिला समूहों के उत्पादों को प्रमुखता दी गई है। प्रतापगढ़ के आँवला उत्पाद, कानपुर देहात की साडिय़ां और सूट, गोरखपुर की टेराकोटा कारीगरी, उन्नाव की प्रसिद्ध साडिय़ां, और बागपत की बेडशीट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। अन्य राज्यों से भी विशेष उत्पादों की भागीदारी है—बिहार के अचार-पापड़ और खिलौने, उत्तराखंड की सूत से बनी गुडिय़ा और पहाड़ी दालें, उड़ीसा के हैंडीक्राफ्ट, केरल की लकड़ी की कलाकृतियां और साडिय़ां, महाराष्ट्र के काजू-किशमिश और असम के रेडीमेड वस्त्र यहां उपलब्ध हैं।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बिक्री के लिए एक व्यापक

Recent Comments